Antimicrobial Resistance (AMR)
Antimicrobial Resistance (AMR) occurs when microorganisms develop resistance to medicines used to treat infections, making infections more difficult to manage and increasing the challenges associated with effective antimicrobial therapy.
AMR is a complex and evolving public-health challenge that requires coordinated action across healthcare, research, education and other sectors.
Central Council for Research in Homoeopathy (CCRH), under the Ministry of Ayush, Government of India, is undertaking research, awareness, capacity-building and collaborative initiatives to contribute to the national response to Antimicrobial Resistance (AMR) and promote responsible approaches to antibiotic use, in alignment with WHO & NAP AMR 2.0.
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR)
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सूक्ष्मजीव उन औषधियों के प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं जिनका उपयोग संक्रमण के उपचार के लिए किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप संक्रमणों का उपचार अधिक कठिन हो जाता है तथा प्रभावी रोगाणुरोधी चिकित्सा से संबंधित चुनौतियाँ बढ़ जाती हैं।
AMR एक जटिल एवं निरंतर विकसित होती हुई जनस्वास्थ्य संबंधी चुनौती है, जिसके समाधान के लिए स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान, शिक्षा एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के प्रति राष्ट्रीय प्रयासों में योगदान देने तथा एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनुसंधान, जन-जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं सहयोगात्मक पहलें संचालित कर रही है। ये पहलें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशा-निर्देशों तथा राष्ट्रीय रोगाणुरोधी प्रतिरोध कार्ययोजना (NAP-AMR 2.0) के अनुरूप की जा रही हैं।
🤝 एएमआर स्टेवार्डशिप – हमारी प्रतिबद्धता
CCRH, AMR के संबंध में अनुसंधान एवं सहभागिता की एक सुव्यवस्थित पहल विकसित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक साक्ष्य उत्पन्न करना, सहयोगात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करना, जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उत्तरदायी स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों में योगदान देना है।
CCRH ने व्यापक AMR नियंत्रण प्रयासों के अंतर्गत होम्योपैथी के संभावित योगदान का अध्ययन करने तथा रोगाणुरोधी औषधियों के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पहलें शुरू की हैं।
🔬 औषधि-प्रतिरोधी रोगजनकों के विरुद्ध अनुसंधान पहलें
गतिविधियों की झलकियां
Video Glimpses
रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटने में CCRH की सक्रिय भूमिका
CCRH की AMR जागरूकता गतिविधियां: महानिदेशक, CCRH की ओर से
विश्व AMR जागरूकता सप्ताह 2024 – AMR एवं एंटीबायोटिक स्टेवार्डशिप पर विशेषज्ञों के विचार
विश्व AMR जागरूकता सप्ताह 2025 – AMR एवं एंटीबायोटिक स्टेवार्डशिप पर विशेषज्ञों के विचार
AMR गतिविधियां 2024–2025 🔬CCRH ~ प्रयोगशाला से जनक्षेत्र तक 🌿
🧫 रोगाणुरोधी अनुसंधान (Antimicrobial Research)
रोगाणुरोधी प्रभावों से संबंधित अनुसंधान एवं अध्ययन।
🦠 औषधि-प्रतिरोधी रोगजनक (Drug-Resistant Pathogens)
बहु-औषधि प्रतिरोधी रोगजनकों से संबंधित अनुसंधान।
🔬 बायोफिल्म अनुसंधान (Biofilm Research)
बायोफिल्म से संबंधित संक्रमणों पर अनुसंधान।
⚗️ क्रियाविधि संबंधी अनुसंधान (Mechanistic Research)
संभावित जैविक क्रियाविधियों की जांच एवं अध्ययन।
🏥 नैदानिक एवं अनुप्रयोगपरक अनुसंधान (Clinical & Translational Research)
प्रयोगशाला में प्राप्त अनुसंधान साक्ष्यों को नैदानिक प्रासंगिकता की दिशा में आगे बढ़ाना।







.png)

.png)





