📢 जागरूकता अभियान

📅
20 नवंबर 2024

विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week)

विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (18–24 नवंबर 2024) के वैश्विक आयोजन के अंतर्गत CCRH द्वारा 20 नवंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में “Educate, Advocate, and Act Now” (शिक्षित करें, जागरूकता बढ़ाएं और तत्काल कार्रवाई करें) विषय पर एक दिवसीय संवादात्मक जागरूकता एवं शैक्षणिक अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य AMR, औषधियों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए, जिनमें प्रो. योगेश एस. शौचे, निदेशक, स्कैन रिसर्च ट्रस्ट, बेंगलुरु एवं मानद वैज्ञानिक, राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र, पुणे तथा डॉ. सोनल सक्सेना, निदेशक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली शामिल थे।

अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा AMR की रोकथाम, एंटीबायोटिक के दुरुपयोग एवं रोगाणुरोधी प्रबंधन से संबंधित प्रमुख संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने हेतु प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं तात्कालिक नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

🌍
24 नवंबर 2025

विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week)

CCRH द्वारा 24 नवंबर 2025 को “Act Now: Protect Our Present, Secure Our Future” (अभी कार्रवाई करें: अपने वर्तमान की रक्षा करें, भविष्य को सुरक्षित बनाएं) विषय के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित कर विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया गया।

इस कार्यक्रम में CCRH एवं इसके परिधीय संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। इनमें केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग तथा राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

विशेषज्ञ सत्रों में AMR के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें जैव-फिल्म (Biofilm) के विरुद्ध रणनीतियां एवं एंटीबायोटिक के विकल्प, रोगाणुरोधी प्रतिरोध एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान, AMR से निपटने संबंधी दिशानिर्देश तथा रोगाणुरोधी प्रतिरोध की क्रियाविधियां प्रमुख थीं।

इन सत्रों में राज्य रोग निगरानी केंद्र (SCDS), दिल्ली विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता तथा तात्कालिक नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से AMR की रोकथाम, औषधियों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा रोगाणुरोधी प्रबंधन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

🎓
24 नवंबर 2025

NHRIMH, कोट्टायम में वैज्ञानिक संगोष्ठी

CCRH के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान (NHRIMH), कोट्टायम द्वारा “Antimicrobial Resistance: Accelerating Action Together” (रोगाणुरोधी प्रतिरोध: सामूहिक प्रयासों से कार्रवाई में तेजी) शीर्षक से एक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी के माध्यम से AMR से संबंधित वैज्ञानिक संवाद, अनुसंधान एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करने के CCRH के व्यापक प्रयासों में योगदान दिया गया।

MAP of India

About CCRH

Homoepathy was discovered by a German Physician, Dr. Christian Friedrich Samuel Hahnemann (1755-1843), In the late eighteen century. It is a therapetic systemof medicine premised on the principle,"Similia Similibus Curentur" or 'let likes be treated by likes'. It is a method of treatment for curring the patient by medicines that posses the power of producing similar symptoms in a human being simulating the natural disease, which it can cure in the diseased person, It treates the patients not only through holistic approach but also considers individuaistic characteristics of the person. This concepts of 'Law of Similars' was also enuncaited by Hippocrates and Paracelsus, but Dr. Hahnemann established it on a scientific footing despite the fact that he lived in an age when modern laboratory methods were almost unknown.

mygov International Cooperation/MoU
International Cooperation/MoU
mygov Expression of Interest for Collobrative Research
Expression of Interest for Collobrative Research
mygov National Collobrations with Homeopathic Colleges/National MoUs
National Collobrations with Homeopathic Colleges/National MoUs
mygov Extra Mural Research(EMR)
Extra Mural Research(EMR)
mygov CCRH Award Scheme
CCRH Award Scheme
mygov Online Book Shop
Online Book Shop
mygov mygov mygov mygov mygov mygov