प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग
🔬 आंतरिक परियोजना (In-house Project)
डॉ. डी. पी. रस्तोगी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, नोएडा
मूत्र के नमूनों से औषधि-प्रतिरोधी ESKAPE रोगजनकों का पृथक्करण तथा जीवाणु कोशिकाओं की संरचना पर होम्योपैथिक औषधियों के प्रभाव का मूल्यांकन करने हेतु इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शीय अध्ययन।
🤝 प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग
ICMR–राष्ट्रीय क्षय रोग अनुसंधान संस्थान (ICMR-NIRT)
औषधि-संवेदनशील एवं औषधि-प्रतिरोधी Mycobacterium tuberculosis आइसोलेट्स के उपचार में होम्योपैथिक औषधियों का पूर्व-नैदानिक मूल्यांकन – चरण I एवं चरण II।
अगरकर अनुसंधान संस्थान (Agarkar Research Institute)
जीवाणुजनित निमोनिया के उपचार में होम्योपैथिक औषधियों की सहायक भूमिका का मूल्यांकन – In-vivo एवं क्रियाविधि-आधारित अनुसंधान।
दिल्ली विश्वविद्यालय, दक्षिण परिसर (University of Delhi, South Campus)
एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी Staphylococcus aureus में क्वोरम सेंसिंग (Quorum Sensing) एवं जैव-फिल्म (Biofilm) निर्माण के नियमन पर होम्योपैथिक औषधीय प्रिपरेशन के प्रभाव का एकीकृत अध्ययन।
🐄 पशु चिकित्सा अनुसंधान (Veterinary Research)
AMR से निपटने हेतु वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CCRH ने पशु चिकित्सा क्षेत्र में भी अपने अनुसंधान कार्यों का विस्तार किया है। इन अनुसंधान पहलों का मुख्य उद्देश्य एंटीबायोटिक एवं अन्य रासायनिक पदार्थों पर निर्भरता को कम करना है।
केरल पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, केरल
ब्रॉयलर मुर्गियों में वृद्धि संवर्धन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक औषधियों का अनुकूलन एवं मूल्यांकन।
🌿 कृषि होम्योपैथी (Agrohomoeopathy)
पारंपरिक कृषि रसायनों पर निर्भरता कम करने तथा AMR नियंत्रण के लिए CCRH के वन हेल्थ दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कृषि क्षेत्र में होम्योपैथी की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा, मध्य प्रदेश
प्रयोगशाला एवं खेत स्तर पर बाजरा की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग (Sclerospora graminicola) के विरुद्ध विभिन्न होम्योपैथिक औषधियों की प्रभावकारिता एवं उनकी उपयुक्त मात्रा का मूल्यांकन।
विद्यादीप होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र, गुजरात
टमाटर की फसल में लीफ माइनर कीट (Tuta absoluta) के नियंत्रण में होम्योपैथिक औषधियों के प्रभाव का अध्ययन तथा पारंपरिक कीटनाशकों के साथ तुलनात्मक मूल्यांकन।
एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ट्रस्ट, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बारामती, महाराष्ट्र
चयनित होम्योपैथिक औषधियों के माध्यम से गन्ने की फसल की वृद्धि एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि का अध्ययन।






.png)

.png)





